
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। रामनगर पुलिस ने गुमशुदगी/अपहरण से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर 8 सितंबर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 2 सितंबर को परिजन की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने सुरागरसी, पूछताछ व सर्विलांस की मदद से 7 सितंबर को युवती को बरामद किया। मामले में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।




