Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

बगीचे में युवती से जबरदस्ती करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बगीचे में युवती से जबरदस्ती करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मडार गांव निवासी युवक पर अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी पुत्री घर से बगीचे की ओर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां मडार गांव निवासी मोनू यादव पुत्र संतू यादव ने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

बताया गया कि युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। घर पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!