
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के पुनर्निर्माण की गुणवत्ता जांच कराने, त्रिलोचन महादेव मंदिर के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजने तथा रासमंडल हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला शौचालय व स्विमिंग पूल को क्रियाशील रखने और साइबर थाना भवन की गुणवत्ता जांच के भी निर्देश दिए उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने उच्च स्तर पर पत्र भेजने को कहा। शीतला चौकियां मंदिर के निर्माण में धीमी प्रगति पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित स्थलीय निरीक्षण और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।




