
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में सोमवार को 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है मृतक ओमप्रकाश मिश्र पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र मिश्र के भाई बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है फिलहाल, घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।




