
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को जौनपुर में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ भव्य पैदल मार्च के साथ किया गया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में निकले इस मार्च में विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों, छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौराहे से शुरू हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों से गुजरते हुए मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ।




