यूपीहरदोई

तेज रफ्तार दूध के डाले ने बाइक को मारी टक्कर, 17 वर्षीय अरुण की मौत

नवीन मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था युवक, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

हरदोई। जिले के संडीला क्षेत्र में तेज रफ्तार दूध के डाले की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक दूध का डाला लेकर मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार, संडीला क्षेत्र के टिकरा दाउदपुर निवासी अरुण नवीन मंडी से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दूध के डाले ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 17 वर्षीय अरुण की मौत हो गई वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद दूध डाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!