Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान में रामपुर पुलिस को सफलता

अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान में रामपुर पुलिस को सफलता

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर:  जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र की पुलिस टीम ने अपहरण के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना रामपुर में पंजीकृत अपहरण के मुकदमे में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक पंचरतन राम अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से जुटे हुए थे।

पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित मिश्र पुत्र छोटेलाल मिश्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!