
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़/फूलपुर: जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।




