Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर

बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास दर्दनाक हादसा, 33 हजार वोल्ट के पोल से टकराई गाड़ी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

आज़मगढ़।   जौनपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं।
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे 33 हजार वोल्ट के विद्युत पोल से टकराई, फिर दीवार से जा भिड़ी और पलट गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल और उप निरीक्षक सूर्यदेव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई स्कॉर्पियो को सीधा कराया और उसमें फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!