Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

नशे में धुत ऑटो चालक का चौराहे पर हंगामा, रोडवेज बस चालक से मारपीट

नशे में धुत ऑटो चालक का चौराहे पर हंगामा, रोडवेज बस चालक से मारपीट

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। स्थानीय चंदवक बाजार के व्यस्ततम चौराहे पर मंगलवार शाम एक नशे में धुत ऑटोरिक्शा चालक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने रोडवेज बस के सामने अपना ऑटो खड़ा कर बस को रोक लिया और बस चालक को नीचे खींचकर मारपीट की। इतना ही नहीं, चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उसने अभद्रता की, जिससे कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार, हीरापुर गांव निवासी सुनील कुमार राम पुत्र रामसूरत ऑटोरिक्शा लेकर वाराणसी रोड की ओर से चंदवक चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोडवेज बस भी वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत ऑटो चालक ने बस चालक पर वाहन से धक्का मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उसे स्टेयरिंग सीट से नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने बस चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो चालक उनसे भी उलझ गया और बदसलूकी करने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे ऑटोरिक्शा सहित थाने ले गई। पुलिस ने रोडवेज बस चालक बृजभान यादव, निवासी पीताम्बरा गांव, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!