Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
औड़िहारगाज़ीपुरयूपी

औड़िहार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा

ट्रेन से उतरते समय फिसले मुख्य आरक्षी गंभीर 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

गाजीपुर/औड़िहार।  बलिया में तैनात मुख्य आरक्षी दयाशंकर यादव शनिवार दोपहर एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वे ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवि एक्सप्रेस से औड़िहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए।

इस भयावह हादसे में उनका दाहिना हाथ कलाई से कट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना करीब दोपहर 2:20 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस बल और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रेन को तत्काल रुकवाया गया और घायल आरक्षी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल अवस्था में दयाशंकर यादव को तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उनके परिजनों और उनके तैनाती स्थल थाना नगरा, जनपद बलिया को सूचित किया। उनके पुत्र चंद्रजीत यादव भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!