Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

सुबह घर से अचानक गायब हुई किशोरी , पिता ने जताई युवक के साथ जाने की आशंका

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 4:30 बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार जब सुबह परिवार के लोग जागे तो शिवांगी घर में नहीं मिली, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि गांव का ही कोई अज्ञात युवक उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बेटी को जल्द सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं चंदवक थाना पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है और किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!