उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर
बोलेरो की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार
बोलेरो की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार

न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर केराकत तहसील क्षेत्र के खरशेनपुर में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहाड़ीपट्टी निवासी राहुल यादव और छतरीपुर निवासी आनंद यादव को बोलेरो ने टक्कर मार दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना गद्दी पुलिस जांच में जुटी है, जबकि बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।



