Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर घरेलू कार्य कर रही थीं, तभी गांव निवासी अजीत सरोज अचानक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।

महिला के शोर मचाने पर उनके कैंसर पीड़ित पति महेंद्र राजभर बचाने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अजीत का पिता तीजू सरोज भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर पति-पत्नी की जमकर पिटाई की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान उनका मंगलसूत्र भी गायब हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अजीत सरोज और तीजू सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!