
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक /जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव की रहने वाली चन्द्रकला देवी ने थाना चंदवक में शिकायत देकर गांव के चार लोगों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, घटना 1 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। उनका पुत्र विनीत कुमार यादव अपनी निजी चार पहिया वाहन से चंदवक बाजार सब्जी खरीदने गया था। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही गांव के ही गंगाराम यादव, भरथ यादव, कृष्ण कुमार उर्फ खरपत और प्रदीप नागर ने जमीनी विवाद को लेकर विनीत को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते-जाते विपक्षी जान से मारने की धमकी भी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता ने मामले में थाना चंदवक पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार चार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।




