Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: बंद कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: बंद कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान प्रिया यादव के रूप में हुई है, जिसने करीब चार वर्ष पूर्व करनेहुआ गांव के नीरज सिंह से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि अंतर्रजातीय प्रेम विवाह के बाद से ही प्रिया को ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों का आरोप है कि पति और सास आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।

सोमवार सुबह जब प्रिया के मायके वालों ने उसका हालचाल जानने के लिए फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दामाद नीरज सिंह को फोन लगाया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। कुछ देर बाद सास की तरफ से सूचना दी गई कि प्रिया दो घंटे से कमरे का दरवाजा बंद किए हुए है और खोल नहीं रही है। अनहोनी की आशंका में मायके पक्ष मौके पर पहुंचा। दरवाजा तोड़कर अंदर का दृश्य देखा तो सभी के होश उड़ गए। कमरे के अंदर प्रिया का शव फंदे से लटक रहा था। परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सीएचसी मेहनाजपुर, आजमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। प्रेम विवाह के चार साल बाद इस तरह हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यह आत्महत्या है या प्रताड़ना से जुड़ी कोई बड़ी साजिश? अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!