Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

जल पुलिस के जांबाज सिपाही ने बचाई युवक की जान

सिंधिया घाट पर डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर पेश की बहादुरी की मिसाल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 वाराणसी। मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार उदाहरण पेश करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह (HC-890720271) ने शनिवार शाम सिंधिया घाट पर डूब रहे एक युवक की जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे एक युवक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल पुलिस के जवान विनोद कुमार सिंह ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। अपनी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए उन्होंने युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से युवक की जान बच गई और घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जल पुलिस के जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!