Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

सकलडीहा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर प्रार्थना सभा में छापा, छह लोग हिरासत में

पुलिस ने बरामद किए धार्मिक साहित्य व पोस्टर, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने एक प्रार्थना सभा में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सात बाइबिल, करीब 50 ईसा मसीह से संबंधित स्मारिकाएं और बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद होने की बात पुलिस ने कही है पुलिस के अनुसार इटवा गांव स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में झाड़-फूंक और अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभा की जांच की। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान मिले धार्मिक साहित्य और अन्य सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि सभा का आयोजन किस उद्देश्य से किया गया था और इसमें शामिल लोग कहां-कहां से आए थे स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में प्रार्थना सभा हो रही थी, वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम के भाई का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं की है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यदि कोई कानूनी उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!