Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

महिला को कमरे में बंद कर चोरों ने उड़ाए नकदी-जेवर, डकैती की सूचना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अजोरपुर गांव में तड़के वारदात, चार बक्सों के ताले तोड़कर मंगलसूत्र, पायल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।   केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सोमवार तड़के हुई चोरी की एक वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। सूचना डकैती की मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए, लेकिन जांच में मामला चोरी का निकला। जानकारी के अनुसार, मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करने वाले त्रिभुवन राय इन दिनों अपनी पत्नी गिरिजा देवी के साथ गांव आए हुए हैं और नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। घटना के समय त्रिभुवन राय नए मकान के पास सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी पैतृक मकान में अकेली थीं। बताया गया कि भोर करीब ढाई बजे तीन से चार नकाबपोश चोर घर में घुस आए और गिरिजा देवी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे चार बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

कमरे में बंद महिला किसी तरह सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचीं और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा खोला। तब तक चोर फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार चोर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। घटना की सूचना डायल-112 पर डकैती के रूप में पहुंचते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए जांच और साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है।

बाइट:   “महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। “अरविंद कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, केराकत कोतवाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!