Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पंचायत के दौरान मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पंचायत के दौरान मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के मूर्खा व में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय विवाद में बदल गई जब बातचीत के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूर्खा निवासी राजू कुमार ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह विवादित भूमि के मुद्दे पर पंचायत में दोनों पक्ष बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार हीरालाल और इंदू देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!