Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पेड़ गिरने के विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेड़ गिरने के विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी बड़खरा में पेड़ गिरने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मढ़ी गांव निवासी सुषमा देवी पत्नी कपिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 8 जून 2026 को शाम करीब 3 बजे गांव के ही सुनील, मुलायम, सुलायम पुत्रगण भिरगू तथा विकास पुत्र फिरतु पेड़ गिरने के विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की तथा घर में लगा करकट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुषमा देवी की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!