Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
मैनपुरीयूपी

दबंगई की हदें पार!

नाली तोड़कर फसल बर्बाद, न्याय के लिए डीएम की चौखट पर पहुंचा किसान

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

मैनपुरी। जिले के भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने खेत से पानी निकासी की नाली को जानबूझकर तोड़ दिया, जिससे खेत में पानी का संतुलन बिगड़ गया और पीड़ित किसान की खड़ी फसल सूखकर बर्बाद होने लगी। मेहनत और उम्मीदों से तैयार की गई फसल के खराब होने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है पीड़ित किसान का आरोप है कि उसने कई बार आरोपियों से नाली को दोबारा ठीक कराने की बात कही, लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय उसे धमकाया गया। जब स्थानीय स्तर पर कोई राहत नहीं मिली, तो मजबूर होकर किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मेहनतकश किसान को न्याय मिलेगा, या फिर दबंगई के आगे उसकी आवाज दबकर रह जाएगी? फिलहाल प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!