
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के देऊरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर दान पेटी चोरी कर ली। चोर मंदिर से दान पेटी उठाकर करीब 200 मीटर दूर नहर के पास ले गए, जहां पेटी में रखी नकदी निकालने के बाद उसे वहीं फेंककर फरार हो गए सुबह जब ग्रामीण और मंदिर समिति के लोग मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। काफी तलाश के बाद नहर के पास खाली पड़ी दान पेटी बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग की है इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने बताया कि मंदिर चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।




