Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

43वीं जोनल पुलिस प्रतियोगिता में जौनपुर का परचम

एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया उनकी इस उपलब्धि पर एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार शाम फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जौनपुर पुलिस परिवार ने भी एएसपी को सम्मानित उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!