
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। विकास खंड सिरकोनी के ग्राम सभा गोपीपुर स्थित बसावंतरा राम जानकी मंदिर परिसर सोमवार को हरियाली के संकल्प का साक्षी बना। ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और मानव जीवन के साथ जीव-जंतुओं का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह “रंगीले”, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे एवं संत कुमार चौबे ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह “पप्पू”, वंशराज मौर्य, प्रधान सुनील निषाद, संतोष सिंह “दादा” सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया ज्ञान प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के हित में आवश्यक सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया इस अवसर पर महंत बजरंग दास त्यागी, सोमनाथ सिंह, सुनील सिंह, भोले सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, शिव शंकर सिंह “बचानू”, विपिन सिंह “पिंटू”, शिवा सिंह, अजय सिंह, सोनू सिंह, बिनकर सिंह, उग्रसेन सिंह “टिंकू”, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




