
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ MDMA के निर्माण और कथित तस्करी से जुड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 317 ग्राम निर्मित MDMA, 660 ग्राम अर्धनिर्मित MDMA, निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री, 9,500 रुपये नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ और सामग्री की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर केराकत क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ग्राण्ड वेलकम रेस्टोरेंट/होटल में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को कथित तौर पर MDMA का निर्माण करते हुए पकड़ा गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशांक मौर्या उर्फ सम्राट उर्फ लालू निवासी सैदनपुर, थाना लाइन बाजार, सुनील सोनकर निवासी मछली गली नरहन, केराकत, राहुल सोनकर निवासी मोहल्ला शेखजादा, केराकत और शिवशंकर कुमार निवासी मुड़ैला, थाना चन्दवक के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से MDMA के अलावा मिक्सर मशीन, बिजली के हीटर, विभिन्न डिब्बे, ड्रम, शीशे के जार, ट्रे, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही UP62CZ7435 और UP14BP3789 नंबर के दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए गए इस मामले में थाना केराकत में मु0अ0सं0 368/2026 के तहत धारा 8/21/22C/25A/27A/29 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है कार्रवाई में केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ थाना पुलिस और स्वाट टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।




