
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी जौनपुर एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। शिष्टाचार भेंट के दौरान जनपद से जुड़े प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी है।




