Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

टीन शेड में चल रहा था निजी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जड़ा ताला

नोटिस के बावजूद नहीं सुधरा प्रबंधन, औचक निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। करंजाकला विकासखंड में नियमों और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे एक निजी इंग्लिश मीडियम विद्यालय के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर कमियां मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का संचालन तत्काल बंद करा दिया बताया जा रहा है कि विद्यालय का संचालन टीन शेड में किया जा रहा था। विद्यालय प्रबंधन को पूर्व में भी आवश्यक मानकों का पालन करने के संबंध में नोटिस दिया गया था, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के संचालन, भवन एवं अन्य व्यवस्थाओं में निर्धारित मानकों की अनदेखी सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय को बंद करा दिया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मानकों के संचालित किए जा रहे निजी विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मच गया है खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीशिक्षा विभाग की कार्रवाई ने यह संदेश साफ कर दिया है कि बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के मामले में मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों को किसी भी स्थिति में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!