Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अधेड़ की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अधेड़ की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सिकरारा स्थानीय थाना क्षेत्र में गोदाम चौराहा के पास एक अधेड़ की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सिकरारा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है सदर सीओ ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं।

हत्या के कारणों की जांच जारी

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीमों की जांच जारी है और घटना के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!