
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास के पास से महेन्द्र यादव निवासी नेवादा मुखलिसपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 8.350 किलो अवैध गांजा और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP62DE9195) बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 367/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।




