
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर रविवार को निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में एक बस जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 लोगों में से 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सौ शैय्या चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में छह की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गयाहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




