
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सद्भावना पुल पर प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराना पान दरीबा, मिसिरपुर निवासी सुजल मौर्य का मांझे से गला कट गया, जिसके बाद जिला अस्पताल में उनके गले में 12 टांके लगाए गए। हादसे में उनके भाई को भी चोटें आईं पीड़ित का आरोप है कि थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 10 सितंबर को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिबंधित चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे की खरीद-बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक के आदेश को प्रभावी रूप से जमीन पर लागू कराने की मांग की है। प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।




