
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना चंदवक की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। हेड कन्टेबल विद्या सिंह व टीम नें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़खानी, उत्पीड़न, धमकी अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद ली जा सकती है।
टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाते हुए उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है या असहज महसूस कराता है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें पुलिस टीम ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।




