Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव की सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव की सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के इटहा ग्रामसभा में दशकों पहले जिला पंचायत निधि से बनाई गई सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की ग्रामीण रोजगार विश्वकर्मा ने बताया कि बरईपार-सुजानगंज मार्ग से इटहा गांव को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग दशकों पूर्व जिला पंचायत निधि से बनाया गया था। वर्तमान में सड़क जगह-जगह टूट गई है और आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूल वाहन भी गांव तक भेजने से बचते हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिववरण शर्मा के नाती राकेश शर्मा और ग्राम प्रधान हृदय नारायण ने बताया कि इटहा गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ा हुआ है। गांव तक पहुंचने के लिए यह प्रमुख मार्ग है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है विरोध प्रदर्शन में राकेश पाठक, विनय शुक्ला, पारस शुक्ला, राकेश शर्मा, डॉ. अरविंद गौतम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!