
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। सिंधौरा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सिंधौरा थाने में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों को उनके सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लियाथाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सजग रहकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।




