आज़मगढ़यूपी

गोवंश वध के आरोपी दो भाई गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

गोवंश वध के आरोपी दो भाई गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंश वध के आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जमील (42) के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके भाई सलमान (30) को मौके से पकड़ लिया गया पुलिस के मुताबिक, रविवार रात खराटी-आवक चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई तलाशी में 10 किलो प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष, लोहे का कटर, मोटरसाइकिल, .315 बोर का देसी कट्टा, दो खोखा और एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपी लावारिस पशुओं का वध कर मांस बेचते थे। सलमान के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!