Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जर्जर पशु चिकित्सालय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करने के निर्देश

जर्जर पशु चिकित्सालय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करने के निर्देश

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को राजकीय पशु चिकित्सालय, कटघर रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के उपचार और टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली जिलाधिकारी ने क्षेत्र के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पशुओं को संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पशुपालकों को टीकाकरण, उपचार और पशु स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का जायजा लिया। उन्होंने भवन को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों और पशुपालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!