
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक पुलिस ने मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सोनकर पुत्र अशोक सोनकर और आकाश गुप्ता पुत्र सदालू गुप्ता, दोनों निवासी चंदवक पुरानी बाजार, थाना चंदवक, जौनपुर के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना चंदवक में दर्ज मु0अ0सं0 297/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 व 351(2) बीएनएस के मामले में वांछित थे। पुलिस टीम ने दोनों को चंदवक तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।




