
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे झाड़ियों में ले जाने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त सूरज निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिजनों को मौके पर आता देख वह फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर 17 अक्टूबर को बीएनएस की धारा 137(2), 74, 76 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को धनेजा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




