
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। दीपावली से पहले मड़ियाहूं पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भंडरियाटोला में संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 3 नवंबर को पुलिस ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ छापेमारी कर इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23) को गिरफ्तार किया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 155 किलो अनार पटाखे, 60 किलो सुतली बम, 19.5 किलो सिंघाड़ा पटाखे और बारूद, गंधक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। मौके से पटाखा निर्माण के उपकरण और 1,530 खाली मिट्टी की अनार घरिया भी मिलीं। पुलिस ने ड्रोन कैमरा भी जब्त किया है दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 433/26 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।




