
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। श्रावण मास में शनिवार को जफराबाद में हर-हर महादेव कांवड़िया संघ की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विधि-विधान से यात्रा का शुभारंभ किया। कांवड़ियों ने गोमती नदी के नाव घाट से जल भरकर जफराबाद बाजार से पदयात्रा शुरू की और बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए रथ, डीजे और शिव तांडव की प्रस्तुति के बीच ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कांवड़ यात्रा को आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, रूपेंद्र दुबे ‘पिंटू’ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




