
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के सारण (छपरा) जिले के पश्चिमी रौजा निवासी रंजीत कुमार शर्मा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सरगना शुभम सिंह के लिए काम करता था। वह अपने सहयोगियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश और बिहार में अवैध असलहों एवं कारतूसों की सप्लाई करता था। इस गतिविधि से आर्थिक लाभ कमाने का भी आरोप है पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 364/2026 में आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।




