यूपीलखनऊ

कानून व्यवस्था पर सीएम योगी सख्त, रात 9 बजे करेंगे प्रदेशव्यापी समीक्षा बैठक

कानून व्यवस्था पर सीएम योगी सख्त, रात 9 बजे करेंगे प्रदेशव्यापी समीक्षा बैठक

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ। प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात 9 बजे महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल होंगे मुख्यमंत्री की इस अहम बैठक को प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है मुख्यमंत्री प्रदेश के अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं। अब सभी की निगाहें रात 9 बजे होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!