Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में हत्या के 3 वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों घायल

जौनपुर में हत्या के 3 वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय, सरायख्वाजा, खुटहन और बदलापुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेतासराय और सरायख्वाजा पुलिस टीम सोंगर भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हत्या के मुकदमे में वांछित कुशल मिश्रा और अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस संबंध में थाना खेतासराय में धारा 109(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना बदलापुर और खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम ने शेखअशरफपुर बढ़नपुर भट्ठा मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान हत्या मामले के वांछित आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भी फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से भी अवैध असलहा बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!