
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
संभल। में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब और गहराता जा रहा है। शादी के महज 7 महीने बाद ससुराल में हुई महिला की मौत के बाद उसे कब्र में दफना दिया गया था, लेकिन पिता को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संतोष नहीं हुआ। पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम से शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया करीब 40 दिन बाद महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अधिकारियों की मौजूदगी में शव को दोबारा जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि बेटी की मौत सामान्य नहीं थी और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए घटना थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र की है। अब सवाल यह है कि आखिर शादी के सिर्फ 7 महीने बाद महिला की मौत कैसे हुई? क्या मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश है, या फिर सच पोस्टमार्टम की नई रिपोर्ट से सामने आएगा? पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।




