जौनपुरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कीटनाशक पीने से बिगड़ी थी हालत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कीटनाशक पीने से बिगड़ी थी हालत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर उमरी गांव में 20 वर्षीय विवाहिता रीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रीना ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मायके पक्ष की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!