रेल विभाग द्वारा अवरुद्ध किए गए रास्ते का सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने की जांच
रेल विभाग द्वारा अवरुद्ध किए गए रास्ते का सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने की जांच

औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने किया गया है रास्ता अवरुद्ध
रास्ते की मांग को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों नें किया था प्रदर्शन
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक, जौनपुर। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन से पूरब पूरनपुर गांव के सामने एक सप्ताह पूर्व रेल विभाग द्वारा आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले बगेरवा पूरन मार्ग को अवरुद्ध किए जाने के बाद ग्रामीणों के प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर नाप जोख की। ग्रामीणों से आवागमन की समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी सहित आधा दर्जन गांवों को जाना वाला पिच मार्ग पर औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने रेल विभाग ने एक सप्ताह पूर्व लोहे का गार्डर गाड़ कर रास्ता बंद कर दिया। आवागमन में परेशानी हुई तो ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व सैंकड़ो ग्रामीणों नें रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रेलमंत्री को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। पूरे घटनाक्रम का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। नाप जोख की। बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएंगी। इस अवसर पर , सोनू सिंह, संजय सिंह, साहब सिंह, जनक पाठक,संजय पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



