Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

टेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

टेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

चंदवक। जौनपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर सोमवार रात मोढेला बाजार के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से फरार टेलर चालक को पुलिस ने कुछ ही देर में वाहन सहित पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार बरईछाबीर गांव निवासी आकाश यादव (पुत्र झुन्ना लाल यादव) सोमवार रात अपने घर से दानगंज बाजार की ओर जा रहे थे। मोढेला तिराहे के पास नहर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गई। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टेलर बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया, जिससे आकाश के सिर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और गोनौली गांव के पास से टेलर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि मृतक की मां का एक वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। आकाश तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक हिरासत में है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!