
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। केराकत। क्षेत्र के गोमती नदी स्थित सिहोली घाट पर मंगलवार को एक अज्ञात शव उतराया हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारा गया, लेकिन अधिक पानी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
देर शाम करीब 8 बजे तक गोताखोर शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण रात में शव को निकालना संभव नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह दोबारा प्रयास कर शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




