Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मंत्री का पुतला फूंका

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मंत्री का पुतला फूंका

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। टीईटी अनिवार्यता को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के संसद में दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को जनपद के शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संसद द्वारा वर्ष 1993 में पारित एनसीटीई अधिनियम के तहत देशभर में भर्ती और कार्यरत लगभग 20 लाख शिक्षकों की सेवा पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद संकट गहरा गया है। शिक्षकों का आरोप है कि बीते छह माह से केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे शिक्षकों में असमंजस और रोष व्याप्त है।

विरोध सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीटीई के वर्ष 2017 के संशोधन ने शिक्षकों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस संशोधन को निरस्त कर पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को राहत नहीं देती है, तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने “काला कानून में संशोधन करो” और “नियुक्ति आरटीई एक्ट से पहले, टीईटी से छूट दो” जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर लाल साहब यादव, रविचंद यादव, शिवेंद्र सिंह रानू, लक्ष्मीकांत सिंह, राजेश बहादुर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, विक्रम प्रकाश, सुनील, श्यामलाल मौर्य, संजय यादव, उषा सिंह, निरुपमा सिंह, छाया सिंह, भारती सिंह, प्रियंका सिंह, नीतू सिंह, गीता यादव, सुषमा सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, उमेश चंद्र चतुर्वेदी, विष्णु तिवारी, संतोष सिंह, पवन सिंह, रेनू सिंह, मालविका सिंह, दीपक सिंह, अरुण सिंह, अनुराग तिवारी, सरोज सिंह, देशबंधु यादव, अनिल दीप चौधरी, ओंकार पाल, विमल यादव समेत हजारों शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!